भाजपाइयों ने खींचा चुनावी खाका

  • Sharebar

जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है प्राय: सभी पार्टियों ने चुनावी समर में उतरने के लिए अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है. भाजपा ने भी चुनावी रणनीति बनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं में एकजुटता लाने एवं उनमें जोश भरने का काम शुरू कर दिया है. पूर्णियां प्रमंडल समेत कोसी के सात ज़िलों  में के पार्टी से जुड़े विभिन्न पदों ज़िलाध्यक्षों, विधायकों, विधान पार्षदों एवं सांसदों की बैठक कर चुनावी लड़ाई का शंखनाद किया. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव एवं उससे जुड़े रणनीति का मुद्दा  छाया रहा. साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे को सहयोग करने एवं एकजुटता का पाठ पढ़या गया. जदयू के साथ संभावित सीटों के तालमेल व उसकी अदला-बदली पर भी गहन विचार किया गया. इस अवसर पर आगामी 13 जून को पटना के गांधी मैदान में होने वाली चुनावी रैली को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों को पटना लाने का आह्नवान कार्यकर्ताओं से किया गया. बैठक में यह राय बनी की कोसी क्षेत्र से पिछले चुनाव से भी बेहतर परिणाम लाया जाए. वरिष्ठ नेताओं ने इसके लिए आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने व उनकी समस्याओं का निदान करने के लिए हर संभव प्रयास करने की ज़रूरत पर बल दिया. नेताओं ने सा़फ कर दिया कि अगर बेहतर परिणाम देना है तो आपसी मतभेद को भुलाकर पार्टी के सभी लोगों को एकजुट होकर चुनावी लड़ाई में कूदना होगा. यह भी तय हुआ कि बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं को पूरी तरह सक्रिय रहना होगा. कुल मिलाकर भाजपा की इस महापंचायत में यह संदेश देने की कोशिश की गई की हर हाल में 2005 का इतिहास दोहराना है. पटना में होने वाली रैली की सफलता के लिए भी भाजपाइयों को कमर कसने को कहा गया.

चौथी दुनिया के लेखों को अपने ई-मेल पर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल पता भरें::

Leave a Reply

कृपया आप अपनी टिप्पणी को सिर्फ 500 शब्दों में लिखें