गेम का मजा होगा दोगुना

  • Sharebar

इंटरनेट गेम्स को और भी मनोरंजक बनाने के लिए कार्टून नेटवर्क ने कुछ नए गेम्स लांच किए हैं. ऑनलाइन गेम्स लवर्स के लिए अब सिर्फ पुराने नहीं, बल्कि नए एक्साइटिंग गेम्स आ गए हैं. बच्चों के लिए बेन टेन मल्टीप्लेयर ऑनलान गेम्स लांच किया गया है. इसमें बेन टेन ओमनीवर्स: राले ऑफ द हीरोज और टून फुटबॉल हैं. बेन टेन ओमनीवर्स: राले ऑफ द हीरोज बेन टेन की दुनिया में एडवेंचर की कहानियों पर आधारित गेम है और टून फुटबॉल सॉकर सीजन में आए फुटबॉल गेम का अपडेटेड वर्जन है. इन एडवेंचर आधारित गेम्स को ज्यादा संवादात्मक बनाने, प्रभाव डालने के लिए कार्टून नेटवर्क ने टून करेंसी डिजाइन की है. बच्चों के लिए लाए गए कार्टून नेटवर्क के सिक्के देश भर के गेमिंग कैफे में उपलब्ध होंगे. इन्हें ऑनलाइन या जैपेक कैफे नेटवर्क और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. बेन टेन ओमनीवर्स: राले ऑफ द हीरोज ग्रुप में एडवेंचर गेम हैं.

बेन टेन की ओरिजनल सीरीज के जैसे इन गेम्स में भी गेमर्स और बेन टेन के फैन आकाश गंगा के बीच फंस जाते हैं. प्लेयर्स को एलियन आर्मी से लड़ाई लड़कर अपने ओमनीवर्स को बचाना होता है. टून फुटबॉल के नए वर्जन में गेमर्स का उत्साह बढ़ाने के लिए नए फीचर्स डाले गए हैं. रीयल प्लेयर्स के साथ इसमें कंप्यूटर के कैरेक्टर भी टीम बना सकेंगे. इसके साथ ही टून हीरो बेन टेन भी गेमर की टीम में शामिल हो पाएगा, जिसके पास सुपर किक का खास पावर होता है. इससे गेम का मजा दोगुना हो जाएगा. ये गेम्स और इनके सिक्के देश के 35 शहरों के 100 जैपेक कैफे और 500 निजी गेमिंग कैफे में आसानी से उपलब्ध हैं.

चौथी दुनिया के लेखों को अपने ई-मेल पर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल पता भरें::

Leave a Reply

कृपया आप अपनी टिप्पणी को सिर्फ 500 शब्दों में लिखें