सैफ गेम्‍स में भारत का जलवा कायम

  • Sharebar

औली में आयोजित सैफ विंटर गेम्स की स्कीइंग प्रतिस्पर्धाओं में भी भारतीय खिलाडि़यों का जलवा कायम रहा. भारत के भाल हिमालय की कोख में बसे औली की बर्फीली ढ़लानों पर पहले दक्षिण एशियाई शीत कालीन खेलों के दूसरे चरण की शानदार शुरुआत हुई.

उत्तराखंड की प्रीति डिमरी के प्रदर्शन से दर्शकों को भारी निराशा हाथ लगी. पांच सेकेंड के अंतर से डिमरी पीछे रह कर कांस्य पदक तक ही अपनी पहुंच बना पाई. इस अवसर पर मुदस्सर भट्‌ट को स्वर्ण, जहूर खान को रजत और साबिर खान को कांस्य पदक मिले. इस खेल में अपने संगीत से शमां बांधने में सू़फी गायकी के बादशाह गायक कैलाश खेर ने कोई कोर कसर नही छोड़ी. कार्यक्रम में स्कीइंग प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने किया.

कार्यक्रम में खराब मौसम के बावजूद बर्फ की चादर पर दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा. इस कार्यक्रम में जनता की बड़ी संख्या में भागीदारी के लिए खेल के आकर्षण के साथ ही पौड़ा नृत्य की बहार और सूफी गायक कैलाश खेर की शानदार गायकी को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी. कार्यक्रम की खास बात यह रही की इस पूरे कार्यक्रम पर नारायण की मेहरबानी को लोग सराहते दिखे. इस खेल को लोग उत्तराखंड का पर्याय साहसिक खेल  मान रहे हैं. सैफ खेल के पहले दिन ही भारत-पाक के मध्य कड़ा मुक़ाबला रहा. इस मुक़ाबले में ज्वाइंट सलालम की पुरुषों की स्पर्धा में भारत को गोल्ड और सिल्वर लेने में क़ामयाबी मिली. इस साहसिक खेल में महिलाएं भी किसी से कम नहीं रहीं. महिलाओं की क्रॉस कंट्री स्पर्धा में सभी पदक भारत की झोली में आए. पाकिस्तान की सगी बहनें इरफावली व अमीन वली ने ज्वाइंट सलालम में स्वर्ण और रजत पदक पर क़ब्ज़ा कर लिया. पुरुषों के ज्वाइंट सलालम में भारत के आरिफ खान ने 2 मिनट 21 सेकेंड 60 फ्रेक्शन के साथ स्वर्ण पद जीतने का इतिहास रचा. इस खेल की स़फलता के बाद लोग मानने लगे हैं कि सैफ विंटर गेम्स का स़फर ओलंपिक तक जाएगा. इस सैफ गेम में भारत के साथ पाक ने भी अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज़ कराई. पाक की महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देख कर लोग दंग रह गए. शानदार प्रदर्शन के साथ पाकिस्तान की उकरावली ने सोना और उसकी बहन अमीनावली ने चांदी के तमगे पर अपना क़ब्ज़ा जमाया. श्रीलंका की कुमुदनी महिला खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीत कर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज़ कराई.

औली के बर्फीले घुमावों पर पहले सैफ विंटर गेम की स्कीइंग प्रतिस्पर्धाओं की शुरुआत हुई. भारत के खिलाड़ी आरिफ खान ने स्वर्ण पदक जीता तो जामीनयांग नांग्याल को रजत पद मिला. पाक के मीर नवाज जूनियर को कांस्य पदक मिला. 5 किलोमीटर की वीमेन नाडिक इवेंट में तीनों पदक भारतीय महिला खिलाड़ियों ने जीते. उत्तराखंड की प्रीति डिमरी के प्रदर्शन से दर्शकों को भारी निराशा हाथ लगी. पांच सेकेंड के अंतर से डिमरी पीछे रह कर कांस्य पदक तक ही अपनी पहुंच बना पाई. इस अवसर पर मुदस्सर भट्‌ट को स्वर्ण, जहूर खान को रजत और साबिर खान को कांस्य पदक मिले. इस खेल में अपने संगीत से शमा बांधने में सूफी गायकी के बादशाह गायक कैलाश खेर ने कोई कोर कसर नही छोड़ी. इस अवसर पर भारत के साथ पाक, नेपाल, भूटान, मालदीप, श्रीलंका, बांग्लादेश, आदि देशों के खिलाड़ियों में भारी उत्साह दिखा. औली के नाली नुमा खेतों में किसान जहां आलू-बंडा मूंगफली की खेती किया करते थे, वहां इस अवसर पर सात-सात देशों के खिलाड़ियों ने अपने राष्ट्रीय ध्वज के साथ कुर्बान होने का जज़्बा दिखाया. आदि जगतगुरू शंकराचार्य की ज्ञान ज्योर्तिस्थली के कारण जोर्तिमठ के रूप में विख्यात जोशीमठ इन दिनों भारी चहल पहल के मध्य हिमालय का गौरव बढ़ा रहा है. इस अवसर पर पाक की दोनों बहनों की शानदार स़फलता के लिए सैकड़ों लोग जो भारतीय थे, उन्हें बधाईयां दे रहे थे. वहीं पाक की दोनों महिला खिलाड़ियों ने भी दोनों मुल्कों में अमन-चैन की दुआ मांगी. इस खेल में पाक के 22 सदस्य दल भारत में आयोजित इस साहसिक खेल में भाग लेने आया हुआ है. कार्यक्रम में स्कीइंग प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने किया.

चौथी दुनिया के लेखों को अपने ई-मेल पर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल पता भरें::

Leave a Reply

कृपया आप अपनी टिप्पणी को सिर्फ 500 शब्दों में लिखें