पहले केली दोरजी और फिर डिनो मोरियो से इश्क लड़ाने के बाद लारा अब फाइनली अपने लांग टाइम ब्वॉयफ्रेंड टेनिस स्टार महेश भूपति के साथ सेटल्ड हैं. सेटल होने पर उनकी पर्सनल लाइफ में कई तरह के बदलाव भी आए हैं. शादी के बाद क्या वह दूसरी सफल अभिनेत्रियों की तरह अपने अभिनय करियर को विराम दे देंगी या फिल्मों को लेकर उनकी पसंद बदल जाएगी? इस सवाल पर लारा का कहना है कि पसंद-नापसंद जैसी कोई बात नहीं है. सबसे बड़ी बात यह है कि दर्शक मुझे कॉमेडी के अंदाज़ में पसंद करते हैं. ज़ाहिर है, यह मेरा टैलेंट है. अगर किसी एक्टर को साल में एक बार प्रियदर्शन, साजिद ख़ान या डेविड धवन के साथ कॉमेडी फिल्म करने का मौक़ा मिले तो शायद ही कोई बेवकूफ होगा, जो इससे इंकार करेगा. ज़ाहिर है, ये लोग कॉमेडी के मास्टर हैं, लेकिन मैं अपने आपको किसी सीमा में नहीं बांधना चाहती. मैं नेगेटिव समेत किसी भी तरह का रोल कर सकती हूं. आख़िरकार मैं स्टार से पहले एक एक्टर हूं. ऐसे में कॉमेडी को कुछ ज़्यादा पसंद करने जैसी कोई बात नहीं है. इंडस्ट्री में मेरी हमेशा से फिट और हेल्दी हीरोइन की इमेज रही है. इसके लिए मैं डायटिंग नहीं करती, लेकिन एक बैलेंस लाइफ स्टाइल मेंटेन करती हूं. यही वजह है कि मेरे पास एक ख़ूबसूरत बॉडी है. लारा कहती हैं कि उनकी बॉडी कभी मस्कुलर नहीं रही और न वह ज्यादा जिम जाती हैं. वह वेजिटेरियन हैं और इससे उन्हें सबसे ज़्यादा फायदा होता है. लारा कहती हैं कि आप पूरी ज़िंदगी कैमरा फेस नहीं कर सकते, इसलिए ऑप्शन तो सोचना ही होगा. इसलिए मैं भी प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बनने की सोच रही हूं. हालांकि डायरेक्शन फिलहाल मेरे वश की बात नहीं है, फिल्म राइटर ज़रूर बन जाऊंगी. वैसे आपको बता दूं कि मैं एक स्क्रिप्ट भी लिख रही हूं. मुझे पढ़ने का बहुत शौक है. मैं कहीं भी आउटडोर शूटिंग पर जाती हूं तो मेरे आधे बैग्स में कपड़े रहते हैं और आधे में किताबें. जो खाली रहते हैं, उनमें वहां से ख़रीदी नई किताबें आ जाती हैं.
|
|
|