चौथी दुनिया को ऑन मोबाइल कम्पनी का नोटिस: हमारे कदम अडिग और इरादे नेक हैं

  • Sharebar

चौथी दुनिया (11 अप्रैल-17 अप्रैल) के अंक में प्रकाशित कवर स्टोरी (शीर्षक-दूरसंचार विभाग में नए घोटाले का पर्दाफाश राजा का एक और कारनामा) में बीएसएनएल की वैल्यू एडेड सर्विसेज (वीएएस) शाखा में एक घोटाले का खुलासा किया गया था. इस खुलासे के बाद बीएसएनएल वीएएस सर्विसेज देने वाली एक कंपनी ऑन मोबाइल की ओर से एक लॉ फर्म ने चौथी दुनिया के संपादक संतोष भारतीय और संवाददाता शशि शेखर के नाम से एक लीगल नोटिस भेजा है, जिसमें कहा गया है कि यह स्टोरी ग़लत है, तथ्य से परे है और इस स्टोरी की वजह से उनके क्लाइंट (ऑन मोबाइल के सीईओ एवं चेयरमैन अरविंद राव) और उनके बिज़नेस को नुक़सान हुआ है. लीगल नोटिस में हमसे इस स्टोरी को चौथी दुनिया की वेबसाइट से हटा लेने, बिना शर्त मा़फी मांगने और क्षतिपूर्ति के रूप में 10 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा गया है, अन्यथा हमारे खिला़फ सिविल एवं क्रिमिनल प्रोसिडिंग चलाए जाने की बात कही गई है.

चौथी दुनिया हमेशा जन सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता करता रहा है और आगे भी करता रहेगा. फिलहाल इस लीगल नोटिस के मद्देनजर हम इस स्टोरी से जुड़े तथ्यों एवं सारे दस्तावेजों से आपको रूबरू करा रहे हैं, ताकि इस आरोप कि स्टोरी तथ्य से परे है, का जवाब दिया जा सके. हमने इस स्टोरी के माध्यम से बीएसएनएल की मनमानी पर सवाल उठाए थे.

बहरहाल, हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमने यह स्टोरी किसी कंपनी के खिला़फ नहीं, बल्कि बीएसएनएल द्वारा फ्रेंचाइजी कंपनियों के साथ एग्रीमेंट करते व़क्त किए गए भेदभाव को सामने लाने के लिए की थी. हमारा उद्देश्य किसी कंपनी को बदनाम करने का नहीं था. इस स्टोरी में कहीं भी ऑन मोबाइल कंपनी या इसके सीईओ को निशाना बनाने की कोशिश नहीं की गई है और न ही इस कंपनी के खिला़फ कुछ लिखा गया है. नतीजतन, न तो मा़फी मांगने का सवाल उठता है और न ही स्टोरी को वेबसाइट से हटाए जाने का. चौथी दुनिया हमेशा जन सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता करता रहा है और आगे भी करता रहेगा. फिलहाल इस लीगल नोटिस के मद्देनजर हम इस स्टोरी से जुड़े तथ्यों एवं सारे दस्तावेजों से आपको रूबरू करा रहे हैं, ताकि इस आरोप कि स्टोरी तथ्य से परे है, का जवाब दिया जा सके. हमने इस स्टोरी के माध्यम से बीएसएनएल की मनमानी पर सवाल उठाए थे. यह बात प्रमाण सहित बताई थी कि कैसे बीएसएनएल वीएएस शाखा ने एक ही काम (ग्राहकों तक वैल्यू एडेड सर्विसेज पहुंचाने का काम) के लिए अलग-अलग कंपनियों से अलग-अलग करार किया था. यह स्टोरी हमारे पास उपलब्ध दस्तावेजों(जिसमें बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से लिखे गए पत्र, महाराष्ट्र के दो सांसदों द्वारा संचार मंत्री/सचिव को लिखे गए पत्र, बीएसएनएल द्वारा फ्रेंचाइजी कंपनियों के साथ किए गए करार की कॉपी शामिल है) के आधार पर लिखी गई है.

महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं तथ्य

  1. ऑन मोबाइल एवं बीएसएनएल के बीच 8 नवंबर, 2004 को हुए एग्रीमेंट की प्रति (संख्या-200-38/2004 एनएस). इसके मार्केटिंग क्लॉज, बिंदु संख्या 13 में लिखा है कि बीएसएनएल एवं ऑन मोबाइल मिलकर वीएएस सर्विसेज की मार्केटिंग, प्रमोशन, एडवरटाइजिंग का काम करेंगे. जबकि अन्य फ्रेंचाइजी को यह सुविधा नहीं मिली. ज़ाहिर है, ऐसे में इस क़रार और बीएसएनएल की मंशा पर सवाल उठना लाज़िमी है. (एग्रीमेंट की कॉपी चौथी दुनिया के पास है)
  2. 5 फरवरी, 2008 को ऑन मोबाइल एवं बीएसएनएल के बीच हुए एग्रीमेंट की प्रति. इसमें 2 साल के लिए एग्रीमेंट किया गया है. 2008 में ही अन्य फ्रेंचाइजी और बीएसएनएल के बीच हुआ करार स़िर्फ एक साल के लिए किया गया. सवाल यह है कि बीएसएनएल ने दोहरा मापदंड क्यों अपनाया? (एग्रीमेंट की कॉपी चौथी दुनिया के पास है)
  3. 8 जनवरी, 2008 को एक अन्य फ्रेंचाइजी कंपनी के साथ बीएसएनएल का एग्रीमेंट. इस कंपनी के साथ एक साल के लिए एग्रीमेंट किया गया था. (एग्रीमेंट की कॉपी चौथी दुनिया के पास है)
  4. पत्र संख्या 200-17/2006 एनएस, दिनांक 22 मई, 2008 को बीएसएनएल डीडीजी (वीएएस) का लिखा पत्र, जिसमें सीबीएसई रिजल्ट सिर्फ ऑन मोबाइल कंपनी के शॉर्ट कोड 12555 के जरिए जारी करने के संबंध में कई टेलिकॉम सर्किलों के सीजीएम को सूचित किया गया. आखिर अन्य फ्रेंचाइजी को यह यह सुविधा क्यों नहीं दी गई? (पत्र की कॉपी चौथी दुनिया के पास है)
  5. पत्र संख्या 200-38/2004 एनएस (वोल्यूम-2), दिनांक 6 फरवरी, 2007 को बीएसएनएल के एडीजी (न्यू सर्विसेज) द्वारा बीएसएनएल के सभी सर्किलों के सीजीएम को लिखा गया पत्र. इसमें शॉर्टकोड 12555—के प्रमोशन/विज्ञापन के लिए कहा गया है. अन्य फ्रेंचाइजी कंपनियों के लिए यह पत्र क्यों नहीं लिखा गया? (पत्र की कॉपी चौथी दुनिया के पास है)
  6. महाराष्ट्र (भंडारा) से लोकसभा सांसद शिशुपाल पटले द्वारा तत्कालीन संचार मंत्री ए राजा को लिखा गया पत्र, जिसमें वीएएस विभाग में अनियमितता की जांच की मांग करते हुए मंत्रालय को सारी जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं और जिस पर मध्य प्रदेश के सागर क्षेत्र से सांसद वीरेंद्र कुमार के भी हस्ताक्षर हैं. लेकिन पत्र लिखे जाने के बाद भी न तो जांच हुई और न कोई कार्रवाई हुई. आखिर क्यों? (पत्र की कॉपी चौथी दुनिया के पास है)
  7. शिवसेना के लोकसभा सदस्य प्रकाश जाधव द्वारा 4 जुलाई, 2008 को लिखे गए दो पत्र, जिनमें उन्होंने संचार मंत्रालय के सचिव को बीएसएनएल एवं फ्रेंचाइजी कंपनियों के बीच हुए एग्रीमेंट और अन्य अनियमितताओं के बारे में सूचित किया था. मंत्रालय के सचिव ने पत्र मिलने के बाद आखिर कोई कार्रवाई करने की ज़रूरत क्यों नहीं समझी, जांच क्यों नहीं हुई? (पत्र की कॉपी चौथी दुनिया के पास है)
  8. बीएसएनएल एवं फ्रेंचाइजी कंपनियों के बीच हुए एग्रीमेंट से जुड़े कई पत्र, जिनमें कई स्तर पर बीएसएनएल द्वारा एग्रीमेंट करते व़क्त भेदभाव किए जाने की बात स्पष्ट होती है. (पत्र की कॉपी चौथी दुनिया के पास है)
  9. रेलवे टिकट, बीएसएनएल के फोन बिल, अखबारों की कतरन और बिजली के बिल की प्रति, जिसमें बीएसएनएल ने एक खास शॉर्ट कोड का प्रचार किया है.

2004 Agreement

M/s On Mobile                                                 Other Franchisees

The Duration of M/s On Mobile’s                          VAS Agreement for other Fran

VAS agreement is of 3 (Three) Years                   chisees of BSNL is of 1 (one)

according to the 2nd clause in M/S                      year.

OnMobile’s VAS agreement.

 

M/s On Mobile                                                 Other Franchisees

The Marketing Clause in the Agreement                No such support/facility for  other

(PART-1, Clause 13) of OnMobile stated               franchisees. VAS Franchisee is

that BSNL and the Franchisee both shall              straightway asked to promotes its

be responsible for the joint marketing,                Service code all on its own

advertising & promotion of the VAS services.

 

M/s On Mobile                                                 Other Franchisees

In clause 5 ‘Restriction on ‘Transfer                      No such support/facility for  other

of Agreement’ states ‘However, Franchisee           franchisees

may involve its subsidiary or associate

companies to accomplish its obli gations

under this agreement, with the written

permission of BSNL’

 

M/s On Mobile                                                Other Franchisees

PART-1, clause # 7 for ‘Delivery of                      other franchisees have been given

Services’. OnMobile was given a time                    2 months

of 3 (three) months for the commercial

launch of their services. 7.1 clause in the

PART-1 of Agreement no.200-38/2004-NS

 

M/s On Mobile                                                 Other Franchisees

clause #1 for ‘Financial Condition’                         For other franchisee the duration

it was mentioned that the Payment of the             for bill clearance was 30 days.

Franchisee will be made within 10 days of

the receipt of the verified Bill. 1.4 clause in the

PART-2 of Agreement no.200-38/2004-NS

 

New VAS Agreement 2008

M/s On Mobile                                                Other Franchisees

New VAS Agreement, in Feb, 2008.                     While the ‘The Duration of Agree

The Duration of Agreement of OnMobile               ment of other is only 1 years’

is 2 years’

चौथी दुनिया के लेखों को अपने ई-मेल पर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल पता भरें::

Leave a Reply

कृपया आप अपनी टिप्पणी को सिर्फ 500 शब्दों में लिखें