वर्मा पहुंचे साई

  • Sharebar

देश दीपक वर्मा उत्तर प्रदेश कैडर और 1978 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्हें यह आशा थी कि वह उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. उन्हीं के बैच के अनूप मिश्रा यह बाजी मार ले गए. वर्मा उपभोक्ता मंत्रालय के खाद्य एवं जन वितरण विभाग में अतिरिक्त सचिव सह वित्तीय सचिव के रूप में काम कर रहे थे और समय से पहले ही अपने मूल कैडर (उत्तर प्रदेश) में इसी साल जनवरी में वापस लौटे थे. राज्य के नए मुख्य सचिव के रूप में उनके नाम के कयास भी लगाए जा रहे थे. फिलहाल, वर्मा को स्पोट्‌र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का महानिदेशक नियुक्त किया गया है. यह पद अतिरिक्त सचिव के समकक्ष है.

बसिल की जगह मित्रा

1995  बैच के आईसीएएस अधिकारी गोविंद गोपाल मित्रा फर्टिलाइजर विभाग के तहत आने वाली फर्टिलाइजर इंडस्ट्री कोऑर्डिनेशन कमेटी में संयुक्त निदेशक का पद संभाल सकते हैं. वह 1991 बैच के आईसीएएस अधिकारी टी ए बसिल की जगह ले सकते हैं.

जितेंद्र वाणिज्य मंत्रालय में जेएस

1983 बैच के आईएएस अधिकारी जितेंद्र कुमार दादू को वाणिज्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाए जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. ऐसी खबर है कि वह राजीव खेर की जगह लेंगे.

मीनाक्षी जाएंगी महिला आयोग

ऐसी संभावना है कि 1981 बैच की आईए एंड एएस अधिकारी मीनाक्षी घोष महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय महिला आयोग में जाएंगी. वह एस एस पुजारी की जगह पर नियुक्त की जाएंगी.

पंकज बनेंगे जेएस

गुजरात कैडर और 1986 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज कुमार का नाम संयुक्त सचिव पद के लिए बनाई गई सूची में शामिल कर लिया गया है.

चौथी दुनिया के लेखों को अपने ई-मेल पर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल पता भरें::

Leave a Reply

कृपया आप अपनी टिप्पणी को सिर्फ 500 शब्दों में लिखें