फिर डगमगाईं साइना

  • Sharebar

भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फ़ाइनल में चीन की वांग शिन ने हार गईं. विश्व में छठे रैंक की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को विश्व की नंबर तीन खिलाड़ी चीन की वांग शिन ने 21-15, 21-10 से हराया. साइना विश्व चैंपियनशिप के पिछले दो संस्करणों में भी क्वार्टर फ़ाइनल में ही हारी थीं और इस बार भी वह अंतिम आठ से आगे नहीं बढ़ पाईं. मैच के पहले सेट में एक बार तो साइना 4-2 से आगे चल रही थीं, लेकिन वांग शिन ने बाद में अपना खेल सुधारा और स्कोर 9-9 पर बराबर हो गया. इसके बाद साइना की विरोधी अपने खेल को दूसरे ही स्तर पर ले गईं. साइना ने बेसलाइन पर बार-बार ग़लतियां कीं और वह वांग के तेज़ शॉट के सामने चूकती रहीं. दूसरे गेम में तो वांग शिन ने शुरू से ही साइना पर दबाव बनाए रखा और जल्दी ही 4-10 की लीड ले ली. इसके बाद साइना नेहवाल के कोच पुल्लैला गोपीचंद ने उनकी हौसला-अफज़ाई भी की, लेकिन दोनों खिलाड़ियों के बीच फ़र्क साफ़ नज़र आ रहा था. साइना इससे पहले वांग शिन से तीन बार हार चुकी हैं, लेकिन मई में सुदीरमान कप में उन्होंने इस चीनी खिलाड़ी को हराया था. साइना के अलावा मिश्रित युगल मुक़ाबलों में भारतीय जोड़ी ज्वाला गुटा और वी दिजु भी इंग्लैंड के जोकिम नीलसन और क्रिस्टीना पेडेरसन से तीसरे राउंड में हार गए.

चौथी दुनिया के लेखों को अपने ई-मेल पर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल पता भरें::

Leave a Reply

कृपया आप अपनी टिप्पणी को सिर्फ 500 शब्दों में लिखें