फिर से फटाफट क्रिकेट

  • Sharebar

चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण की मेजबानी भारत को सौंपी गई है और इसके मैच 23 सितंबर से 9 अक्टूबर तक बंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता में खेले जाएंगे. लीग में रिकॉर्ड 13 टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन मुख्य टूर्नामेंट दस टीमों के बीच ही खेला जाएगा. टूर्नामेंट पिछले संस्करण के आधार पर ही खेला जाएगा. सात टीमें पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, जबकि शेष तीन टीमों का फैसला छह टीमों के बीच 19 से 21 सितंबर तक हैदराबाद में होने वाले क्वालीफाई टूर्नामेंट से होगा. आईपीएल में चौथे स्थान पर रही कोलकाता नाइट राइडर्स, वेस्टइंडीज की घरेलू टी-20 चैंपियन त्रिनिदाद एंड टोबेगो और न्यूजीलैंड की घरेलू चैंपियन आकलैंड एसेस तथा इंग्लैंड की दो और श्रीलंका की एक टीम क्वालीफाई टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी. हालांकि इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमों ने अभी इसमें खेलने की पुष्टि नहीं की है. आईपीएल की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स, उपविजेता रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु, तीसरे नंबर की टीम मुंबई इंडियंस, आस्ट्रेलिया की साउथ आस्ट्रेलियन रेडबेक्स, न्यू साउथ वेल्स ब्लूज, दक्षिण अफ्रीका की वारियर्स और केप कोबराज की टीमें पहले ही क्वालीफार्ई कर चुकी हैं.

तारीख समय मैच स्थान
19 सितंबर 2011 16:00 क्वालीफायर : त्रिनिदाद एंड टोबैगो बनाम रूहाना रीहीनोस हैदराबाद
19 सितंबर 2011 20:00 क्वालीफायर: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम ऑकलैंड एसेस हैदराबाद
20 सितंबर 2011 16:00 क्वालीफायर: त्रिनिदाद एंड टोबैगो बनाम लेसेसस्टर शायर हैदराबाद
20 सितंबर 2011 20:00 क्वालीफायर: सोमरसेट बनाम ऑकलैंड एसेस हैदराबाद
21 सितंबर 2011 16:00 क्वालीफायर: लेसेसस्टर शायर बनाम रूहाना रीहीनोस हैदराबाद
21 सितंबर 2011 20:00 क्वालीफायर: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सोमरसेट हैदराबाद
23 सितंबर 2011 20:00 ग्रुप बी: पहला टी-20: रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु बनाम शेवरोलेट वॉरियर्स बंगलुरु
24 सितंबर 2011 16:00 ग्रुप ए: दूसरा टी-20: केप कोबरास बनाम न्यू साउथ वेल्स बल्यूस चेन्नई
24 सितंबर 2011 20:00 ग्रुप ए: तीसरा टी-20: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस चेन्नई
25 सितंबर 2011 16:00 ग्रुप बी: चौथा टी-20: शेवरोलेट वॉरियर्स बनाम साउथ ऑस्ट्रेलियन रेडबेक्स कोलकाता
25 सितंबर 2011 20:00 ग्रुप बी: पांचवा टी-20: टीबीसी बनाम टीबीसी कोलकाता
26 सितंबर 2011 20:00 ग्रुप ए: छठा टी-20: मुंबई इंडियंस बनाम टीबीसी बंगलुरु
27 सितंबर 2011 20:00 ग्रुप बी: सातवां टी-20: टीबीसी बनाम साउथ ऑस्ट्रेलियन रेडबेक्स कोलकाता
28 सितंबर 2011 16:00 ग्रुप ए: आठवां टी-20: न्यू साउथ वेल्स ब्ल्यूस बनाम टीबीसी चेन्नई
28 सितंबर 2011 20:00 ग्रुप ए: नौवां टी-20: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम: केप कोबरास चेन्नई
29 सितंबर 2011 20:00 ग्रुप बी: दसवां टी-20:  टीबीसी बनाम रॉयल चैलेंजर्स कोलकाता
30 सितंबर 2011 20:00 ग्रुप ए: ग्यारहवां टी-20: मुंबई इंडियंस बनाम केप कोबरास बंगलुरु
1 अक्टूबर 2011 16:00 ग्रुप बी: बारहवां टी-20: साउथ ऑस्ट्रेलियन रेडबेक्स बनाम टीबीसी कोलकाता
1 अक्टूबर 2011 20:00 ग्रुप बी: तेरहवां टी-20: टीबीसी बनाम शेवरोलेट वॉरियर्स कोलकाता
2 अक्टूबर 2011 16:00 ग्रुप ए: चौदहवां टी-20: मुंबई इंडियंस बनाम न्यू साउथ वेल्स ब्ल्यूस चेन्नई
2 अक्टूबर 2011 20:00 ग्रुप ए: पंद्रहवां टी-20: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम टीबीसी चेन्नई
3 अक्टूबर 2011 20:00 ग्रुप बी: सोलहवां टी-20: रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु बनाम टीबीसी बंगलुरु
4 अक्टूबर 2011 16:00 ग्रुप ए: सत्रहवां टी-20: केप कोबरास बनाम टीबीसी चेन्नई
4 अक्टूबर 2011 20:00 ग्रुप ए: अट्ठारहवां टी-20: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम न्यू साउथ वेल्स ब्ल्यूस चेन्नई
5 अक्टूबर 2011 16:00 ग्रुप बी: उन्नीसवां टी-20: शेवरोलेट वॉरियस बनाम टीबीसी बंगलुरु
5 अक्टूबर 2011 20:00 ग्रुप बी: बीसवां टी-20: रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु बनाम यू साउथ वेल्स ब्ल्यूस बंगलुरु
7 अक्टूबर 2011 20:00 पहला सेमी फाइनल: टीबीसी बनाम टीबीसी बंगलुरु
8 अक्टूबर 2011 20:00 दूसरा सेमी फाइनल:  टीबीसी बनाम टीबीसी चेन्नई
9 अक्टूबर 2011 20:00 फाइनल: टीबीसी बनाम टीबीसी चेन्नई

चौथी दुनिया के लेखों को अपने ई-मेल पर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल पता भरें::

Leave a Reply

कृपया आप अपनी टिप्पणी को सिर्फ 500 शब्दों में लिखें