अब एयर रेस का जलवा

  • Sharebar

फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री रेस की सफलता सबके सर पर च़ढकर बोल रही है. चर्चा है कि अब मुंबई में अगले साल पहली बार विश्व एयर रेस का आयोजन किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं. अभी हाल में आर कालनावत की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया का छह सदस्यीय दल बंबई नगर निगम (बीएमसी) के मुख्यालय में महापौर श्रद्धा जाधव से मिला और एयर रेस का प्रस्ताव रखा तथा इस बारे में विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया. छह सदस्यीय दल में रेड बुल के आयोजक भी शामिल थे, जिन्होंने महापौर को इस रेस के बारे में बताया. इससे पहले इस दल ने एक नवंबर को महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री छगन भुजबल से मुलाक़ात करके एयर रेस आयोजित करने की अपनी योजना से अवगत कराया था. मुलाक़ात के बाद भुजबल ने कहा था कि इस रेस के आयोजन से देश में पर्यटन को ब़ढावा मिलेगा. अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही रफ्तार का मज़ा अब हवा में दिखाई देगा.

चौथी दुनिया के लेखों को अपने ई-मेल पर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल पता भरें::

Leave a Reply

कृपया आप अपनी टिप्पणी को सिर्फ 500 शब्दों में लिखें