कैमरा बोले तो डॉक्टर

  • Sharebar

हाल में हुए एक अध्ययन में यह ख़ुलासा हुआ है कि कैमरा फोन चिकित्सा निदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. नीदरलैंड के रॉयल ट्रापिकल इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता कोसजे तुईज्न ने बताया कि दो मेगा पिक्सल कैमरा स्पष्ट माइक्रोस्कोपी छवियां लेने में सक्षम है, जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा विश्लेषण के लिए वेबसाइट पर भेजा जा सकता है. विज्ञान पत्रिका पब्लिक लाइब्रेरी ऑफ साइंस के अनुसार, विशेषज्ञ इन तस्वीरों पर लिखित संदेश के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया ई-मेल कर सकते हैं. चिकित्सक इस नेटवर्क का इस्तेमाल ख़ास तौर पर दूरस्थ और कम आबादी वाले इलाक़ों में कम समय में ज़्यादा मरीजों की मदद करने के लिए कर सकते हैं. तुईज्न ने कहा कि इस नई तकनीक से अल्प अनुभवी स्वास्थ्यकर्मियों और प्रयोगशालाओं में काम करने वाले कर्मचारियों को रोगों के निदान में मदद मिलेगी.

चौथी दुनिया के लेखों को अपने ई-मेल पर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल पता भरें::

Leave a Reply

कृपया आप अपनी टिप्पणी को सिर्फ 500 शब्दों में लिखें