भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने लंदन ओलंपिक में भारत के अच्छे प्रदर्शन का भरोसा जताया है. आईओए के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा के मुताबिक़, हमें उम्मीद है कि हमारी अंक तालिका 2008 के बीजिंग ओलंपिक से बेहतर होगी, जिसमें हमने तीन पदक जीते थे. भारत द्वारा 15 प्रतिस्पर्धाओं यानी तैराकी, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, मुक्केबाज़ी, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, निशानेबाज़ी, रोइंग, नौकायान, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन और कुश्ती में भाग लेने की उम्मीद है, बशर्ते खिलाड़ी इनके लिए क्वालीफाई हो जाएं. मल्होत्रा ने कहा कि आईओए ने इस बार अधिक पदक प्राप्त करने का आकलन खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स और ओलंपिक क्वालीफायर में प्रदर्शन के आधार पर किया है. उन्होंने कहा कि आईओए द्वारा उन खिलाड़ियों की हरसंभव मदद की जाएगी, जो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं या फिर जिन्हें अभी क्वालीफाई करना है. मुझे खिलाड़ियों से उम्मीद है कि वे देश के लिए ज़्यादा पदक जीतकर लाएंगे. आईओए ने विश्वास जताया है कि लंदन ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी बीजिंग ओलंपिक से अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
|
|
|









