हॉलीवुड : रीस विदरस्पून का जीवन मंत्र

  • Sharebar

अदाकारा रीस विदरस्पून निर्माणाधीन कॉमेडी फिल्म सेक्स टेप में नज़र आएंगी और इसमें उनके साथ अमेरिकी अभिनेता जैक्सन सीगल भी होंगे. सेक्स टेप एक ऐसे विवाहित जोड़े की कहानी है, जो शादी के बाद अपने बच्चों से दूर रहकर अपनी एक रात रोमांचक बनाना चाहते हैं और एक वीडियो बनाते हैं, पर अगली सुबह जब उठते हैं तो परेशान हो जाते हैं, क्योंकि वह वीडियो वहां से ग़ायब हो जाता है और वे उसे ढूंढने लगते हैं. दर्शकों को तो इंतज़ार रहेगा इस फिल्म का, लेकिन हम उम्मीद यह करते हैं कि उनके रीयल लाइफ पति को उनके रील लाइफ पति से कोई प्रॉब्लम न हो. कुछ ही व़क्त पहले ही विदरस्पून ने अपने एजेंट जिम टोथ के साथ एक परंपरागत समारोह में शादी की है. अतिथियों में सलमा हायेक और रेनी जेलवेगेर भी मौजूद थे. ऑस्कर पुरस्कार विजेता रीसविदरस्पून ने कैलिफोर्निया के ओजाई स्थित अपने सत्तर लाख डॉलर के शानदार घर में टोथ के साथ संकल्प लिया था. विदरस्पून ने मोनिक लहुइलइर द्वारा डिज़ाइन किए गए गाउन को पहना था. इससे पहले टोथ अपने बच्चों के साथ शादी के लिए पहुंचे. हॉलीवुड सुंदरी रीस विदरस्पून कहीं भी जाएं, उनके साथ उनका पूरा मेकअप किट चलता है. रीस को अगर कोई बिना मेकअप में देख ले तो उन्हें बहुत अजीब लगता है और इसलिए वह अपनी कार, घर और सेट पर पूरा मेकअप किट रखती हैं. रीस ने स्वीकार किया कि उनके अंदर बहुत सारी खामियां हैं, जिन्हें वह हमेशा दूर करने का प्रयास करती हैं. कभी-कभी यह लाभदायक भी होता है. रीस विदरस्पून का कहना है कि जीवन में वह ऐसे मंत्र को अपनाती हैं, जिससे उनकी सभी समस्याएं दूर हो सकें. वेबसाइट कांटेक्ट म्यूजिक डॉट काम के मुताबिक़, विदरस्पून ने कहा, कष्टदायक चीजों को मैं अपने जेहन में नहीं रखती. ऐसी चंद यादें ही मेरे जेहन में मौजूद हैं.

चौथी दुनिया के लेखों को अपने ई-मेल पर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल पता भरें::

Leave a Reply

कृपया आप अपनी टिप्पणी को सिर्फ 500 शब्दों में लिखें