मिलोस राओनिक द चैम्पियन

  • Sharebar

मिलोस राओनिक ने फाइनल में गत चैंपियन एवं टॉप सीड सर्बियाई खिलाड़ी जानको टिपसारेविच को हराकर पहली बार चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. टाईब्रेकर में पहला सेट हारने के बाद राओनिक ने तीन घंटे 13 मिनट तक चले मुक़ाबले के बाक़ी दोनों सेटों में टिपसारेविच पर 6-7, 7-6 और 7-6 से जीत दर्ज की. राओनिक के  करियर का यह दूसरा एटीपी खिताब है. हालांकि उनके लिए मुक़ाबला आसान नहीं रहा. वह पहले ही सेट में पूर्व चैंपियन एवं दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी टिपसारेविच से टाईब्रेकर में हार गए. अपनी ज़बरदस्त सर्विस के लिए मशहूर राओनिक ने हार नहीं मानी और बाक़ी के सेटों में ज़बरदस्त वापसी की. इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि टिपसारेविच के महज़ 8 एस के जवाब में राओनिक ने 35 झन्नाटेदार एस लगाए. राओनिक सेमी फाइनल में निकोलस अलमाग्रो पर 6-4, 6-4 से आसान जीत दर्ज करके फाइनल में पहुंचे थे, जबकि टिपसारेविच ने गो सोएदा को 6-1, 6-4 से हराकर खिताबी मुक़ाबले में प्रवेश किया था. टिपसारेविच डबल्स के फाइनल में भी पहुंच चुके हैं, जहां वह भारत के लिएंडर पेस के साथ खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे. दूसरी ओर राओनिक डबल्स के पहले ही राउंड में हार चुके हैं.

चौथी दुनिया के लेखों को अपने ई-मेल पर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल पता भरें::

Leave a Reply

कृपया आप अपनी टिप्पणी को सिर्फ 500 शब्दों में लिखें