खुशी के साथ समझौता नहीं

  • Sharebar

कमनीय काया के लिए चर्चित मॉडल से अभिनेत्री बनी केली ब्रूक का मानना है कि सुंदर महिलाओं की प्रशंसा की जानी चाहिए. हाल में अपने ब्वॉयफ्रेंड डैनी सिप्रियानी से संबंध तोड़ने वाली इस तीस वर्षीय ब्रिटिश सुंदरी का कहना है कि कमनीय औरत से ज़्यादा सशक्त कुछ भी नहीं है और वह व्यक्तिगत रूप से राकेल वेल्च की प्रशंसा करती हैं. उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि स्क्रीन पर सुंदर महिला से ज़्यादा कुछ सशक्त है. केली ब्रूक का मानना है कि किसी भी रिश्ते में ख़ुशी ज़्यादा महत्वपूर्ण होती है, इसलिए जिन रिश्तों में उन्हें ख़ुशी नहीं मिलती है, वह उनमें कभी नहीं रहेंगी. फिलहाल पूर्व रग्बी खिलाड़ी थॉम इवांस के साथ डेटिंग कर रही 30 वर्षीय ब्रूक ने कहा कि ख़ुशी के मुद्दे पर वह किसी के साथ समझौता करके नहीं रह सकतीं, इसके बजाय वह अकेली रहना पसंद करेंगी. ब्रूक ने कहा कि मैंने कई रिश्ते तोड़ दिए और ये निर्णय काफी मुश्किल थे. मैं ख़ुशी को महत्व देती हूं और अपने दिल की सुनती हूं. हाल में ब्रूक ने एक फ्रेंच पत्रिका के लिए न्यूड पोज दिया था. इसके पहले प्लेब्वॉय के लिए न्यूड फोटो सेशन के बदले उन्हें ढाई लाख पौंड की रकम मिली थी.

चौथी दुनिया के लेखों को अपने ई-मेल पर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल पता भरें::

Leave a Reply

कृपया आप अपनी टिप्पणी को सिर्फ 500 शब्दों में लिखें