रघु प्रसाद अंपायर बने

  • Sharebar

बंगलुरू के रघु प्रसाद को लंदन ओलंपिक में हॉकी मैचों में अंपायरिंग का मौक़ा मिला है. इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) ने क्लॉडियस डी सेलास की बतौर जज नियुक्ति की भी पुष्टि की है. रघु ओलंपिक के लिए चुने गए 17 इलीट अंपायरों की टीम का हिस्सा होंगे. अपनी नियुक्ति पर रघु ने कहा कि यह सपना सच होने जैसा है. ओलंपिक में अंपायरिंग करना सभी का सपना होता है. बतौर वर्ल्ड डेवलपमेंट पैनल अंपायर उनके लिए यह बड़े गौरव की बात है. 33 वर्षीय रघु पुरुषों की दो चैंपियंस ट्रॉफी और पिछले साल राजधानी में हुए हॉकी वर्ल्ड कप में भी अंपायरिंग कर चुके हैं. उन्हें दो जूनियर वर्ल्डकप में भी सेवाएं देने का अनुभव है.

चौथी दुनिया के लेखों को अपने ई-मेल पर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल पता भरें::

Leave a Reply

कृपया आप अपनी टिप्पणी को सिर्फ 500 शब्दों में लिखें