अपनी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात की सफलता के बाद रणबीर सिंह के पास फिल्मों की लाइन लग गई, लेकिन उन्होंने ख़ुद को संयमित रखते हुए फिल्मों का चयन प्रभावित नहीं होने दिया. हाल में आई उनकी फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल पर्दे पर आई, जिसमें वह दिलों के साथ-साथ हसीनाओं के पैसे भी लूटकर ले जाते हैं. फिल्मी हीरो की तरह रणबीर रीयल लाइफ में भी फ्लर्ट हैं, ऐसा वह ख़ुद कहते हैं. बकौल रणबीर, लड़कियों को ख़ुश करना एक कला है, जो उनके भीतर प्राकृतिक रूप से है. बैंड बाजा बारात के बाद के दिनों को याद करते हुए रणवीर कहते हैं कि वह व़क्त बहुत अजीब था, उन्हें बहुत सारे ऑफर मिल रहे थे. अगर वह चाहते तो आने वाले छह वर्षों के लिए फिल्में साइन कर सकते थे, लेकिन उन्होंने तय किया कि वह रुकेंगे और एक बार में एक ही क़दम चलेंगे. उन्हें लगता है कि अपनी पहली फिल्म की सफलता के बहाव में न बहने के कारण ही आज वह बेहतर स्थिति में हैं. रणबीर ने फिलहाल उड़ान के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी के साथ भी एक फिल्म साइन की है. फिलहाल उनकी आने वाली फिल्म का नाम है लुटेरा, जिसमें वह दबंग की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ दिखाई देंगे. उन्होंने बताया कि मुझे याद है, जब मैंने अपने सेल फोन का इनबॉक्स देखा तो वहां कई ऐसे नाम थे कि यक़ीन करना मुश्किल हो गया कि मैं अपना ही फोन देख रहा हूं. वह अपनी आगामी फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं. यह 1950 के दशक के बंगाल की पृष्ठभूमि में एक प्रेम कहानी पर आधारित है. अपनी को-स्टार अनुष्का शर्मा के बारे में रणबीर का कहना है, अनुष्का के साथ काम करने से मुझमें सहजता आ गई है. वह मेरी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती हैं, हमारी केमेस्ट्री ज़बरदस्त है.
|
|
|









