समांथा की ख़्वाहिश

  • Sharebar

इस वर्ष अमेरिकी ओपन का एकल खिताब जीतने वाली आस्ट्रेलिया की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस स्टार समांथा स्टोसुर ने आगामी आस्ट्रेलियन ओपन में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है. एक समाचार पत्र के मुताबिक़, स्टोसुर को इस बात का यक़ीन है कि वह घरेलू माहौल का फायदा उठाकर आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने में सफल रहेंगी. वह कहती हैं, मुझे नए वर्ष की शुरुआत आस्ट्रेलिया में खेलते हुए करने की ख़ुशी है. मेरा लक्ष्य अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतना है. स्टोसुर ने गत सितंबर में अमेरिकी ओपन के फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को पराजित किया था. इस जीत के बाद स्टोसुर से अपेक्षा काफी बढ़ गई है. आस्ट्रेलियाई दर्शक चाहते हैं कि स्टोसुर 1978 के बाद आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी बनें. इससे पहले क्रिस ओनील ने यह खिताब जीता था. देखना दिलचस्प होगा कि समांथा को किस हद तक कामयाबी मिलती है.

चौथी दुनिया के लेखों को अपने ई-मेल पर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल पता भरें::

Leave a Reply

कृपया आप अपनी टिप्पणी को सिर्फ 500 शब्दों में लिखें