हांलाकी भरी मुस्कान और सफाचट सिर के साथ संजय दत्त फिल्म अग्निपथ में एक बिल्कुल नए रूप में दिखाई देंगे. उनका कहना है कि खलनायक फिल्मों में हमेशा शक्तिशाली होता है, जिसके पीछे एक कारण होता है. फिल्म में संजय ने कांचा की भूमिका निभाई है. यह वही पात्र है जिसकी भूमिका 1990 के दशक में आई अमिताभ बच्चन अभिनीत अग्निपथ में डैनी डैनजोंगपा ने निभाई थी. फिल्म में संजय काले वस्त्रों, कान में बाली और बांहों पर गोदना गुदवाए हैं. अग्निपथ के बाद संजय रेस के सिक्वल में नज़र आएंगे. अगर आपको अब्बास मस्तान की फिल्म रेस पसंद आई थी तो आपके लिए रेस टू से जुड़ी एक खबर है, वह यह कि रेस टू में एक साथ 8 सितारे नज़र आएंगे. अब्बास मस्तान ने अपनी फिल्म में दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडीज, अमीषा पटेल, बिपाशा बसु, अनिल कपूर, सै़फ अली खान और जॉन अब्राहम जैसे स्टार्स को साइन किया है. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी फिल्म में संजय दत्त को कास्ट करने के लिए रेस टू की कहानी में नया टि्वस्ट भी दिया है. अब्बास अपनी फिल्म में संजू बाबा को लेना चाहते थे, जिसके चलते फिल्म के प्रोड्यूसर्स को भी मनाया गया और उन्हें विश्वास में लिया गया कि वे अपनी फिल्म में संजय दत्त को भी साइन करें. रेस टू एक थ्रिलर फिल्म है. ऐसे में संजय दत्त की इंट्री भी एक टि्वस्ट के साथ होगी. सुनने में आ रहा है कि संजय का रोल बहुत खास है.
|
|
|









