यह शोध संस्कृति से जुड़ा है. प्राचीन मेसोपोटामियाई सभ्यता के लोगों की दैनिक गतिविधियों में सेक्स, राजनीति और बीयर पीना उच्च प्राथमिकता के विषय थे. लगभग 3,500 वर्ष पुराने एक शिलापट्ट के अनुवाद के ज़रिए इस बात का पता लगाया गया है, जिस पर मेसोपोटामियाई सभ्यता के लोगों के दैनिक जीवन से संबंधित पहेलियां लिखी हैं. इस लिखावट को देखकर लगता है कि संभवत: किसी विद्यार्थी ने इसे लिखा है. ग़ौरतलब है कि मेसोपोटामिया को सभ्यताओं की जननी माना जाता है. अनुवाद करने वाले शोधार्थियों ने बताया कि इसे कीलाक्षर लिपि का इस्तेमाल करके अक्कादी भाषा में लिखा गया है, जिसे बेबिलोनियाई सभ्यता के लोग इस्तेमाल करते थे. लाइव साइंस ने हीब्रू विश्वविद्यालय के पुरातत्व विज्ञान संस्थान के प्रोफेसर एवं शोधकर्ता नाथन वास्सरमैन के हवाले से बताया कि यह एक दुर्लभ रचना है. उनके जीवन के अनेक पहलू ऐसे हैं, जिन्हें हम आज भी अपनाते हैं. उस समय के दैनिक जीवन में जो उच्च प्राथमिकता थी, वह आज समाज की बुराई है, लेकिन समाज उसे बढ़-चढ़ कर अपनाता है.
|
|
|