लाखों के नकद ईनाम

  • Sharebar

मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में फ्रांस को 8-1 से हराकर ओलंपिक क्वालीफायर टूर्नामेंट जीतने के साथ ही लंदन ओलंपिक में खेलने का अधिकार हासिल करने वाली भारतीय हॉकी टीम पर ईनामों की बौछार शुरू हो गई. फाइनल मैच में पांच गोल करने वाले संदीप सिंह को हरियाणा सरकार 25 लाख रुपये देने का ऐलान किया है. अन्य मैचों में संदीप ने 11 गोल किए हैं, जिसके लिए उन्हें एक लाख रुपये प्रति गोल मिलेंगे. भारत ने आठ साल बाद ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है. टीम की इस उपलब्धि पर हॉकी इंडिया और प्रायोजक ललित होटल्स के अलावा मध्य प्रदेश ने खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की. हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की. उन्होंने कहा कि फाइनल मैच में गोल करने वाले हरियाणा के प्रत्येक खिलाड़ी को प्रति गोल पांच लाख रुपये दिए जाएंगे. इसी तरह टूर्नामेंट के अन्य मैचों में हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रति गोल के लिए उन्हें एक लाख रुपये मिलेंगे. इसके अलावा हरियाणा के हर खिलाड़ी को 11-11 लाख रुपये मिलेंगे. हुड्डा ने भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों को ढाई-ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीम को बधाई देते हुए प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक लाख रुपये  देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि हॉकी के गौरव को पुन: स्थापित करने का पहला पड़ाव भारत ने पार कर लिया है. क्वालीफाइंग मुक़ाबले में मिली जीत से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है, इससे भारत का प्रदर्शन और ज़्यादा निखरेगा.

चौथी दुनिया के लेखों को अपने ई-मेल पर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल पता भरें::

Leave a Reply

कृपया आप अपनी टिप्पणी को सिर्फ 500 शब्दों में लिखें