आईसीसी ने मिनी विश्वकप कहे जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को 2013 के बाद आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है. आईसीसी का कहना है कि वह क्रिकेट के हर फॉर्मेट के लिए एक स्पर्धा आयोजित करना चाहती है. एक दिवसीय मैचों में इसके लिए विश्वकप प्रतियोगिता है, इसलिए भविष्य में इसका आयोजन नहीं करना चाहती है. चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पहली बार 1998 में किया गया था. 2009 तक हर दूसरे वर्ष इसका आयोजन किया जाता रहा है. आईसीसी टेस्ट मैचों में चैंपियनशिप आयोजित करना चाहती है. टेस्ट चैंपियनशिप के प्लेऑफ मुक़ाबले 2017 में खेले जाएंगे. इन सभी मुद्दों पर आईसीसी ने दुबई में हुई बैठक में फैसला लिया.
|
|
|