बहरेन फार्मूला वन रेस खत्म हो गई और सबेस्टियन विटल विजेता भी बन गए. लेकिन इसके आयोजन से जुड़े विवाद खुले तौर पर सामने आ गए हैं, जो फार्मूला वन की छवि को खराब कर रहे हैं. फार्मूला वन रेस के खिला़फ बहरेन में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बावजूद आयोजकों ने सरकार के दबाव में कड़ी सुरक्षा के बीच रेस आयोजित कर दी. रेस से जुड़ा कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ. बहरेन की सरकार ने इस आयोजन से दुनिया को यह संदेश देना चाहा कि 14 महीनों से जारी सरकार विरोधी मुहिम के बावजूद यहां हालात नियंत्रण में हैं.
|
|
|