तेरी मेरी कहानी

  • Sharebar

इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड और कुणाल कोहली प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फिल्म है तेरी मेरी कहानी. फिल्म के निर्माता हैं कुणाल कोहली, सुनील ए. लुल्ला और विक्की बाहरी. फिल्म का निर्देशन किया है कुणाल कोहली ने और संगीत दिया है साजिद-वाजिद ने. फिल्म में मुख्य कलाकर हैं शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा, प्राची देसाई और नेहा शर्मा. इसमें तीन अलग-अलग दौर की प्रेम कहानियां देखने को मिलेंगी. इन कहानियों में यह बताने की कोशिश की गई है कि जिससे हम बेइंतहा मोहब्बत करते हैं क्या क़िस्मत उसे हर जन्म में हमारा प्रेमी बनाती है, क्योंकि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो चाहते हैं कि वे हर जन्म में एक-दूसरे के प्रेमी बनें. 1960 का वर्ष है. प्रेमी हैं गोविंद और रु़खसार. मुंबई में रहते हैं और एक-दूसरे को बेहद चाहते हैं. इसके बाद कहानी आती है वर्तमान में. 2012 का वर्ष है और अब कहानी शिफ्ट हो गई है लंदन में. प्रेमियों के नाम बदलकर राधा और कृष हो गए हैं. अब कहानी जाती है लगभग सौ वर्ष पहले. 1910 का समय है. नाम बदलकर भले ही अराधना और जावेद हो गए हों, लेकिन उनके बीच प्यार वैसा ही है. क्या एक जन्म में पैदा हुई ग़लत़फहमी को दूसरे जन्म में दूर किया जा सकेगा? क्या वे हर जन्म में एक-दूसरे के प्रेमी बने रहेंगे, ऐसे सवालों के जवाब मिलेंगे फिल्म तेरे मेरी कहानी में. इस फिल्म में प्राची देसाई का़फी समय बाद स्क्रीन पर नज़र आएंगी. इससे पहले वह वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में इमरान हाशमी के अपोजिट नज़र आई थीं, और सिल्वर स्क्रीन पर उन्हें उनके फैंस ने देखा फिल्म रॉक ऑन में. दोनों ही फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनय से उन्हें का़फी सराहना भी मिली है. फिल्म तेरी मेरी कहानी में एक और अभिनेत्री नेहा शर्मा भी नज़र आने वाली हैं, जो पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आईं थीं इमरान हाशमी के साथ फिल्म क्रुक में. इस फिल्म ने ज़्यादा अच्छा कारोबार नहीं किया, लेकिन नेहा को लोगों ने खूब पसंद किया.

चौथी दुनिया के लेखों को अपने ई-मेल पर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल पता भरें::

Leave a Reply

कृपया आप अपनी टिप्पणी को सिर्फ 500 शब्दों में लिखें