पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर हमला
नई दिल्ली, (विनीत सिंह) : फाजिल्का जिले में पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर रविवार को पत्थर एवं बाेतलों से हमला किया गया. हमले के वक़्त बादल जलालाबाद से चुनाव का प्रचार कर वापसी कर रहे थे. जलालाबाद बादल का विधानसभा क्षेत्र है.
काफिले में हुए पथराव के बाद पुलिस के तीन वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये हैं जबकि चार पुलिस वालों को चोट आई हैं. पुलिस ने बताया कि इस पथराव में सुखबीर सिंह बादल पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उनके वाहन को भी नुकसान नहीं हुआ है।
पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं आप सांसद भगवंत मान पर पथराव के लिए लोगों को उकसाने का आरोप है। मान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे लोगों को पत्थर फेंकने की बात कह रहे हैं। भगवंत मान ने इस बात से इंकार किया है.
Latest posts by विनीत सिंह (see all)
- रेस-3 में तड़का लगाने को लखन हैं तैयार, सलमान ने किया ऐलान - December 8, 2017
- पाटीदारों से बिगड़ा कांग्रेस का समीकरण, वि.स. चुनाव में आ सकती है आफत - November 20, 2017
- दिल्ली से सटे नोएडा में नाबालिग ने गर्भवती महिला पर चढ़ाई कार - November 13, 2017