बिहार विधानसभा के चुनाव में राहुल फैक्टर की बात तो पहले से हो रही थी, पर चुनावी शंखनाद के बाद इसके तेज होते असर ने नीतीश, लालू एवं पासवान जैसे दिग्गजों की नींद उड़ा दी है. राहुल गांधी युवाओं से बार-बार अपील कर रहे हैं कि चुनिए उन्हें, जिन्हें देश ने चुना है. राहुल की सभाओं में युवाओं की बढ़ती भागीदारी यह महसूस करा रही है कि सूबे के युवा वोटरों के मन में क्या चल रहा है.
Tags: Bihar, Chirag Paswan, Congress, LJP, Lalu Prasad, RJD, Rahul Gandhi, Ram Vilas Paswan, polls, stunning Yadav, कांग्रेस, चिराग पासवान, चुनाव, तेजस्वी यादव, बिहार, राजद, रामविलास पासवान, राहुल गांधी, लालू प्रसाद, लोजपा Posted in चुनाव, जरुर पढें, राजनीति, राज्य by Author: सरोज सिंह | No Comments » | Read More... |
राजनीतिक रूप से संवेदनशील बिहार में इन दिनों चुनावी बुखार चरम पर है. सत्ता की दौड़ में आगे निकलने के लिए राजनीतिक दलों के बीच होड़ मची है. इसका नतीजा चाहे जो भी हो, लेकिन राज्य एक ऐसी समस्या से रूबरू है, जिसे नई सरकार, चाहे वह किसी भी पार्टी या गठबंधन की हो, ज़्यादा दिनों तक अनदेखा नहीं कर सकती.
Tags: Bihar, Corruption, Prasar Bharati BS Lali, officer, political, अधिकारी, चुनाव, प्रसार भारती, बिहार, बी एस लाली, भ्रष्टाचार, राजनीति, राजनीतिक Posted in कानून और व्यवस्था, चुनाव, जरुर पढें, राजनीति, राज्य by Author: दिलीप चेरियन | No Comments » | Read More... |
राजनीति में कौन कहां कब पहुंच जाए, कहा नहीं जा सकता. इसका प्रत्यक्ष उदाहरण नीतीश कुमार हैं, जो पियरलेस की एजेंटी करते-करते मुख्यमंत्री बन गए. इस बात का खुलासा उनके पुराने मित्र एवं राजद नेता राम बिहारी सिंह ने किया. नीतीश का दामन छोड़ लालू का दामन थामने के बाद राम बिहारी ने कहा कि एक ज़माने में हम और नीतीश सत्तू पीकर सोते थे और साथ में पियरलेस की एजेंटी भी करते थे.
Tags: Congress, LJP, Rajendra Singh, candidate, elections, independent, कांग्रेस, चुनाव, निर्दलीय, प्रत्याशी, राजनीति, राजेंद्र सिंह, लोजपा Posted in चुनाव, जरुर पढें, राजनीति, राज्य by Author: चौथी दुनिया ब्यूरो | No Comments » | Read More... |
उत्तर बिहार का प्रमुख ज़िला समस्तीपुर पिछड़ा एवं दलित बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ ही समाजवादियों के गढ़ के रूप में चर्चित रहा है. लोकसभा और विधानसभा चुनावों में यहां से समाजवादी विचारक ही बाज़ी मारते आए हैं. वे चाहे जिस जाति-समुदाय के हों, मतदाताओं ने कई दिग्गज प्रत्याशियों को परास्त कर साधारण प्रत्याशियों को जिताने का काम किया.
Tags: Bihar, JD (U), Samastipur, assembly, चुनाव, जद (यू), बिहार, राजनीति, विधानसभा, समस्तीपुर Posted in चुनाव, जरुर पढें, राजनीति, राज्य by Author: विकास कुमार | No Comments » | Read More... |
मोकामा विधानसभा का चुनाव इस बार प्रशासन के लिए सिरदर्द बनेगा और साथ ही मतदाताओं को भी विस्मित करने वाला साबित होगा. अंडरवर्ल्ड की राजधानी के तौर पर चर्चित रहे मोकामा इलाक़े में बंदूक की गरज दिखाकर समानांतर सत्ता कायम करने वाले बाहुबलियों ने वक़्ती मजबूरी के कारण भले ही चुप्पी साध रखी थी, लेकिन शक्ति के इन पुजारियों को मुख्य परिदृश्य से ग़ायब रहना किसी सूरत में गंवारा नहीं.
Tags: Anant Singh, Bahublly, Lalne Singh, Mokameh, Sanjay Singh, an independent, assembly, candidate, अनंत सिंह, उम्मीदवार, चुनाव, निर्दलीय, बाहुबली, मोकामा, ललन सिंह, विधानसभा, संजय सिंह Posted in चुनाव, जरुर पढें, राजनीति, राज्य by Author: दिव्या कुमारी | No Comments » | Read More... |
सारण की राजनीति में महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधियों का अपना एक अलग अंदाज़ रहा है. विडंबना यह है कि चित्तौड़गढ़ के नाम से शुमार महाराजगंज क्षेत्र से चुने गए कतिपय प्रतिनिधियों ने अपने ही दल के शीर्ष नेतृत्व के प्रति बगावती तेवर का इज़हार कर सियासत में भूचाल ला दिया. विदित हो कि 1989 में महाराजगंज संसदीय क्षेत्र पर दावेदारी के मामले में उठे विवाद को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को यहां से चुनाव लड़ने की नौबत आ गई थी.
Tags: Maharajganj, RJD, Saran, political, चुनाव, महाराजगंज, राजद, राजनीति, राजनीतिक, सारण Posted in चुनाव, जरुर पढें, राजनीति, राज्य by Author: विजयेंद्र कुमार | No Comments » | Read More... |
बिहार के चुनाव पर पूरे देश की नज़र है. क्या नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बन जाएंगे, क्या लालू यादव अपनी खोई हुई लोकप्रियता वापस पाने में कामयाब हो जाएंगे, क्या रामविलास पासवान के पास सरकार बनाने की चाबी आ जाएगी, क्या मुसलमान इस बार भाजपा-जदयू गठबंधन के साथ चले जाएंगे, क्या बिहार के चुनाव में लोग विकास के मुद्दे पर वोट देंगे या फिर जातिवाद का बोलबाला रहेगा, क्या भारतीय जनता पार्टी बिहार में हिंदुत्व के एजेंडे को छोड़ देगी आदि जैसे कई सवाल हैं, जिन पर बिहार ही नहीं, पूरे देश की जनता विचार कर रही है.
Tags: Bihar, Chief Minister, Laloo Prasad Yadav, Nitish Kumar, Rahul Gandhi, Ram Vilas Paswan, candidates, political, उम्मीदवार, चुनाव, नीतीश कुमार, बिहार, मुख्यमंत्री, राजनीति, राजनीतिक, रामविलास पासवान, राहुल गांधी, लालू यादव Posted in कवर स्टोरी, चुनाव, पहला पन्ना, राजनीति, राज्य by Author: डा. मनीष कुमार | 3 Comments » | Read More... |
साल दर साल पार्टी को ताक़त देने वाले ही अगर चुनाव के अहम मौक़े पर हाशिये पर चले जाएं तो क्या कहेंगे. धरना, प्रदर्शन, संगोष्ठी एवं सम्मेलनों में जिस युवा शक्ति की सालों ज़ोरदार भागीदारी रही, वही युवा ताक़त इन दिनों ख़ुद को हाशिये पर देख रही है. युवाओं को चुनाव में 65 फीसदी टिकट देने की शरद पवार की घोषणा का क्या होगा, यह तो समय बताएगा, पर फिलहाल जो हालात हैं, उनसे पार्टी के युवा साथी हताश-निराश हैं.
Tags: Bihar, NCP, party, politician, एनसीपी, चुनाव, नेता, पार्टी, बिहार, राजनीति Posted in कवर स्टोरी-2, चुनाव, राजनीति, राज्य, समाज by Author: सरोज सिंह | No Comments » | Read More... |
चुनावी खेल शुरू हो चुका है, पर राजग अपने कुछ खास सांसदों के रूठ जाने से परेशान है. कुछ तो पहले से ही नाराज़ थे और कुछ को टिकट एपिसोड ने बाग़ी बना दिया. किसी को अपने बेटे के लिए टिकट चाहिए था तो किसी को अपनी पत्नी के लिए. कुछ अपने समुदाय के हिस्से की बात कर रहे हैं.
Tags: Jadjo, Lalan Singh, Leader, MP, Nitish Kumar, ticket, चुनाव, जदयू, टिकट, नीतीश कुमार, नेता, ललन सिंह, सांसद Posted in चुनाव, जरुर पढें, राजनीति, राज्य by Author: सरोज सिंह | No Comments » | Read More... |
|
आप सांसद हैं, देवता नहीं |
|


