आईसीसी ने मिनी विश्वकप कहे जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को 2013 के बाद आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है. आईसीसी का कहना है कि वह क्रिकेट के हर फॉर्मेट के लिए एक स्पर्धा आयोजित करना चाहती है. एक दिवसीय मैचों में इसके लिए विश्वकप प्रतियोगिता है, इसलिए भविष्य में इसका आयोजन नहीं करना चाहती है.