ग्रेटर नोएडा के बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर दूसरी इंडियन ग्रां प्री रेस की तारीख़ तय हो गई है. यह रेस अगले साल 28 अक्टूबर को होगी. वर्ष 2012 का फॉर्मूला वन कैलेंडर जारी कर दिया गया है
राजधानी लखनऊ में 22 जनवरी 2011 को अलीगंज पुलिस ने महात्मा बुद्ध की दुर्लभ मूर्ति की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ कर ढाई किलो वजनी मूर्ति बरामद करने में स़फलता पाई.
चंपारण के लौरिया स्थित नंदनगढ़ बौद्ध स्तूप राष्ट्रीय मानचित्र से अभी भी दूर है. बीते इतिहास को साक्षी भाव में खड़ा होकर बताने वाले इस नंदन गढ़ की देख-रेख को लेकर सरकार बिल्कुल भी चिंतित नहीं है.
दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के लोग जीवन में कम से कम एक बार बोधगया की यात्रा ज़रूर करना चाहते हैं. बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए बोधगया मक्का है. जबसे बोधगया का महाबोधि मंदिर वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल हुआ है, तबसे बोधगया बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है.
आचार्य राममूर्ति हमारे बीच में हैं और उसी शिद्दत के साथ हैं, जैसे 1954 में थे. 1938 में लखनऊ विश्वविद्यालय से एमए इतिहास में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर उन्होंने बनारस के क्वींस कॉलेज में अध्यापन कार्य किया. 1954 में कॉलेज की नौकरी छोड़कर वह श्री धीरेंद्र मजूमदार के आह्वान पर श्रमभारती खादीग्राम (मुंगेर, बिहार) पहुंचे, जहां उन्होंने श्रम-साधना, जीवन-शिक्षण और सादा जीवन के अभ्यास के साथ एक नए जीवन की शुरुआत की.