भारी वर्षा के चलते राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, लेकिन लोग बारिश को नज़रअंदाज़ करके, जान को जोख़िम में डालकर यात्राएं कर रहे हैं. राज्य सरकार का आपदा प्रबंधन पूरी तरह फिसड्डी साबित हो रहा है, जिसके चलते उत्तरकाशी और रुद्र प्रयाग में आवश्यक सेवाएं चरमरा गई हैं.