प्रकृति भी ग़ज़ब के रंग दिखाती है. अब इस वृक्ष को ही देखिए. नारीलता नामक इस वृक्ष पर अनोखे फूल खिलते हैं, जिनकी बनावट महिला जैसी होती है. फूलों की बनावट के कारण ही इसे नारीलता नाम दिया गया है.
बाग में खिलते हुए फूल कितने अच्छे लगते हैं, माली बड़ी हसरत से पौधे को इस इंतज़ार में रोपता है कि जल्द ही उसमें फूल खिलेगा. हर माली रोज़ सोचता है कि उसके बाग में रोज़ाना सुंदर-सुंदर फूल खिलें, ताकि उसका बाग सुंदर लगे.