सपना था, मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल को एशिया स्तर के अस्पतालों की सूची में सबसे अव्वल रखना, लेकिन सरकारीकरण होने के साथ ही मेडिकल कॉलेज की बुनियाद रखने वाले सदस्यों का सपना एक-एक कर टूटता चला गया. सेवा, सहिष्णुता और प्रेम का पाठ सिखलाने की बजाए यहां हिंसा का पाठ प़ढाया जाने लगा.
मगध के स्वर्णिम अतीत को अपने दामन में समेटे हुए टिकारी राज किला अब तक बिहार सरकार और पुरातत्व विभाग की उपेक्षा का दंश झेलता रहा है. यही वजह थी कि ऐतिहासिक महत्व वाले टिकारी राज किले का अस्तित्व खतरे में पड़ गया था.
बिहार में बनते-बिगड़ते राजनीतिक समीकरणों के बीच पिछले दो दशकों में अपना जनाधार खो चुकी कांग्रेस मगध में सफलता की संभावनाएं तलाशने में लगी है. कांग्रेस राज्य से लेकर केंद्रीय स्तर तक के नेताओं एवं पदाधिकारियों को भेजकर वहां के राजनीतिक पहलुओं की जानकारियां एकत्र कर रही है, ताकि विधानसभा चुनाव में उसका परचम लहराए.
मगध प्रमंडल के गया ज़िले के अतरी प्रखंड में नरावट पंचायत के साठ दलित परिवारों ने दृढ़ इच्छाशक्ति, सामूहिकता एवं एकता की जो मिसाल क़ायम की है, वह समाज के सभी वर्गों के लिए प्रेरणाप्रद है. मुरली पहाड़ी की तलहटी में बसा है नरावट पंचायत का टोला वनवासी नगर.