अब झगड़ा राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे तथा राज ठाकरे के बीच पहुंच गया है. दोनों की सरपरस्ती करते बाल ठाकरे दिखाई दे रहे हैं. राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के लिए सारा हिंदुस्तान मुंबई या महाराष्ट्र है और उन्हें इस बात की कोई चिंता नहीं है कि देश के बाक़ी हिस्सों के लोग क्या सोच रहे हैं.
आपकी तारीफ? मैं मराठा मानुष हू.
मराठा मानुष? यार तुम तो बिल्कुल हमारे जैसे दिखते हो मैं तो समझा था कि मराठा मानुष किसी विशेष प्रजाति का नाजुक प्राणी होगा जिसको अन्य प्रांत से आए प्राणियों से बहुत खतरा है. बकवास है, हमें कोई खतरा नहीं है.
बहुत अफसोस है कि ये निर्दयी व स्वार्थी नेता अन्ततः एक को मारने में सफल हो गए. क्या? किसको मारने मे सफल हो गए?
अपने अन्दर के मानुष को।।