मुंबई: सोशल मीडिया ट्विटर पर एक लड़की ने एक वीडियो डाला है। इस वीडियो में एक युवक लड़की को देखकर अपनी पेंट की ज़िप खोलकर खड़ा हो जाता है। लेकिन लड़की डरी नहीं और उस युवक की हर हरकत को अपने मोबाइल में क़ैद कर लिया। बाद में वीडियो बनता देख युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। मामला मुंबई का है और इस वीडियो के वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस भी आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

इस वीडियो के साथ लड़की ने उस रात की पूरी कहानी भी बताई है की कैसे वह एक म्यूजिक शो से अपने घर लौट रही थी। और मुंबई एक एटीएम रूम के भीतर उसका यौन उत्पीड़न किया। लड़की ने बताया की जब वो लौट रही थी तो उसके पास पैसे नहीं थे और रात करीब ढाई बजे रात घर के पास पहुंचने पर वह ऑटोवाले को किराए का पैसा देने के लिए एटीएम गई थी।

उसने मुलुंड के एक एटीएम के पास रिक्शा रुकवाया एसबीआई के एटीएम में गई। लेकिन उस एटीएम में पैसे नहीं थे, तभी एटीएम में एक शख्स आया और मदद की पेशकश की। उसने कहा कि वह ऑटोवाले को पैसे देने में मदद कर सकता है, लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया। बाहर ऑटो वाले से इस बात को लेकर बहस हो गई की पैसे कैसे देगी। तब तक वहां मुंबई पेट्रोलिंग वैन आ गई और पुलिस वालों ने उसे दुबारा से पैसे निकलने की कोशिश करने को कहा।

दूसरी बार पैसे निकालने की कोशिश के दौरान वह शख्स फिर एटीएम में आया और उसने सीधे लड़की के कंधे और जांघों को हाँथ लगाने लगा।लड़की तुरंत पीछे हटी और चिल्लाई। फ़ौरन अपना मोबाइल निकलकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। लेकिन उस युवक ने अपनी अपनी पेंट की ज़िप खोली और खड़ा हो गया। जब उसे लगा की लड़की उसका वीडियो बना रही है। युवक वहां से भागा।

लड़की भी वीडियो बनाते हुए भागी और सामने से आ रहे पुलिस वालों से मदद की गुहार लगाईं। पुलिस ने भागते हुए आरोपी को धार दबोचा जिसकी पहचान संदीप कुंभरकर के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Adv from Sponsors