आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 28वीं पुण्यतिथि है। आज ही के दिन उनकी हत्या कर दी गयी थी। आज इस मौके पर पूरी कांग्रेस पार्टी के परिवार समेत पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राजीव गांधी को याद किया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि। पीएम मोदी के अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। मनमोहन सिंह ने दिल्ली में वीर भूमि जाकर राजीव गांधी की समाधि श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी यहां पहुंचे और राजीव गांधी को याद किया।

मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व राष्ट्रपति के अलावा कांग्रेस परिवार भी राजीव गांधी को याद करने उनकी समाधि पर पहुंचा। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजीव गांधी को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान पूरे गांधी परिवार के साथ प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा व उनके बच्चे भी मौजूद रहे।

गांधी परिवार के अलावा कांग्रेस के तमाम नेता व कार्यकर्ता भी राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर वीर भूमि में जुटे और उन्हें याद किया।

देश के छठे प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में हत्या कर दी गयी। वह 1984 में अपनी मां एवं प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की अंगरक्षकों द्वारा हत्या कर देने के बाद प्रधानमंत्री बने। उन्होंने महज 40 वर्ष की आयु में देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री के रूप में पद ग्रहण किया।

Adv from Sponsors