मुंबई पुलिस ने एक 55 वर्षीय डॉक्टर को 21 वर्षीय एक्टर और मॉडल के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मॉडल का आरोप है कि वो किसी दोस्त के ज़रिये डॉक्टर के पास इलाज के लिए गई थी। जिसके बाद वो अक्सर उसके पास अपनी परेशानियों लेकर आती  थी। महिला को एक दोस्त ने आरोपी डॉक्टर के पास रेफर किया था। पीड़िता वहां इलाज के लिए गई और उसकी डॉक्टर से दोस्ती हो गई।

पुलिस के अनुसार डॉक्टर ने महिला के लिए वर्सोवा में एक घर भी किराए पर लिया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि डॉक्टर ने कुछ पैसे महिला के खाते में ट्रांसफर किए थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर ने एक मौके पर उसकी कुछ तस्वीरें लीं और इसका इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने के लिए किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार किया और अपनी सेफ्टी के लिए महिला की तस्वीरें ले ली ताकि वो कभी पुलिस के पास न जा सके। पीड़िता ने पिछले सप्ताह शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर को चेंबूर से गिरफ्तार किया।

महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर 10 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बता दें कि ‘ जस्सी जैसी कोई नहीं’ टीवी शो के ऐक्टर करण ओबेरॉय को भी एक रेप केस में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करण पर साल 2017 में मुंबई के ओशिवारा में एक महिला के साथ रेप करने का आरोप है। ऐक्टर पर कथित रूप से एक महिला ज्योतिषी को शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने रेप का विडियो बनाकर बाद में उन्हें ब्लैकमेल किया और उनसे पैसे की उगाही की। पुलिस ने आरोपी ऐक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Adv from Sponsors