दो नाबालिग बहनों के साथ दबंगों ने छेड़खानी करने की कोशिश की। जब दोनों ने विरोध किया तो दबंगों ने लड़कियों को गलत ठहराया और गाली गलौज करने लगे। यही नहीं दोनों चचेरी बहनों का बाल भी काट दिया। जब भाई ने विरोध किया तो भाई की भी जमकर पिटाई कर दी। घटना मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र की है।
बिहार में सुशासन बाबू के राज में गुंडाराज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसके अलावा अपराधियों के हौंसले लगातार बुलंद हो रहे हैं राज्य में लगातार आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हथियार सडकों पर खुलेआम लहरा कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और सरकार कुंभकरणीय नींद में सोई हुई है।
लड़कियों के परिजनों ने थाना में केस दर्ज कराया है। असगर और मासूम शाह सहित कई अन्य अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया है। आवेदन में लिखा है कि दोनों लड़कों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी करना चाहा जिसपर लड़कियों ने विरोध किया तो रात में पंचायत बुलाकर इन लोगों ने भरी पंचायत में लड़कियों का बाल काटा और उसे गांव में घुमाने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर लड़की के भाई को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।