बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया। सत्र में भाग लेने के लिए बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल व राष्ट्रीय जनता दल की नेता राबड़ी देवी सदन पहुंची थी। उनके साथ उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे। वहीं, सबकी निगाहें बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव पर थी। लेकिन जैसे ही राबड़ी देवी से तेजस्वी यादव के अज्ञातवास के बारे में पुछा गया वो नाराज़ हो गईं।
आप भी सुनिए जब पत्रकारों ने राबड़ी देवी से ये पुछा की तेजस्वी यादव कहाँ हैं मैडम – तो बेहद नाराज़ होकर उन्होंने जवाब दिया की आपके घर में।
वहीं, सदन की कार्यवाही के दौरान तेजस्वी यादव सदन में नहीं दिखे। तेजस्वी यादव सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए आते हैं या नहीं, सबकी नजरें उन पर टिकीं हैं। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के बाद से तेजस्वी यादव कहां गये हैं, किसी को पता नहीं है। सोशल मीडिया पर भी वह फिलहाल सक्रिय नहीं हैं।
विधानमंडल की कार्यवाही में भाग लेने के लिए सदन पहुंची बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल राबड़ी देवी ने कहा है कि ‘तेजस्वी जी’ जल्द ही आयेंगे। वह किसी काम में व्यस्त हैं। वह बेकार नहीं बैठे हैं। वहीं, आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि आज तेजस्वी आयेंगे या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन, वह मॉनसून सत्र में जरूर शामिल होंगे।
[…] post तेजस्वी यादव के ल… appeared first on Hindi News, हिंदी […]